सारण:परसा में नवविवाहित की गल्ला दबा हत्या , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा
परसा:थाना क्षेत्र के अन्याय गांव में ससुराल वाले ने दहेज़ की मांग को लेकर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि अन्याय गांव निवासी राजू महम्मद की 22 बर्षीय पत्नी अंजुम तारा को परिजनों द्वारा दहेज़ के लिए प्रताड़ित कर गला दबाकर हत्या कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।घटना की सुचना मिलते ही मृतक नवविवाहिता के पिता भेल्दी थाना क्षेत्र के लग्नपुरा गाँव निवासी मो असलम खाँ घर पहुंच घटना की जनकारी लिया। फिर पिता ने थाना में पति , सास समेत सात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराया।जिसमे सास तैमूल निशा ननद सालसा खातुन देवर राजू दिलजान चाँद मो आदि के नाम शामिल है।घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबिन में जुट गई है ।




Recent Comments