दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया नगर पुलिस ने बेतिया शहर से किये गए दर्जनों बाईक चोरी में संलिप्त युवकों को उस समय धर दबोचा, जिस समय वह शहर से ही बाईक चोरी कर लोडेड कट्टा सहित पुलिस को देख भागने लगे। इसकी पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि वाहन जाँच क्रम के दौरान एक बाईक पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देख कुछ दूरी से ही भागने लगे। पुलिस ने भागते देख उनका पीछा करते हुए धर दबोचा। चनपटिया थाना के गीधा निवासी मन्टन तिवारी, गोपालपुर थाना के घोघा तिवारी टोला निवासी नखु चंद्रकांत सहित 3 व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ व तलाश करने पर उनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, जिस बाईक के साथ पकड़े गए वह चोरी की बाईक पाई गई। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने शहर से दर्जनों बाईक चोरी की घटना को स्वीकार किया। उन्होंने यह भी बताया गया कि 2 बाईक चोरी कर गोपालपुर में बेचा हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं।





Recent Comments