
मढ़ौरा(सारण) ।
थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर से पुलिस ने अवैध शराब की बरामदगी में एक बड़ी सफलता प्राप्त की है । मौके पर पहुंची पुलिस ने 840 लीटर स्पीरिट बरामद किया । वही मौके से एक पिकअप वैन के साथ तीन बाइक को भी जप्त किया । हालांकि पुलिस के पहुंचते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गए लेकिन पुलिस तस्करों की पहचान कर लेने का दावा कर रही है । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कर्णपुरा से विक्रमपुर वाले रास्ते में देवी अस्थान से 500 मीटर दक्षिण अवैध रूप से शराब को जमा करके रखा गया है । यहा से शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक पिकअप वैन पर पीने वाले पानी की सप्लाई पेम्पर बोतल लदे हुए थे । वही पिकअप वैन के पास तीन बाइक भी खड़ी थी । जब पिकअप पर पानी बोतल की पड़ताल की गई तो सभी बोतलों में स्पीरिट भरा हुआ मिला । पिकअप में कुल 42 पेम्पर बोतल भरा पाया गया जिसमें स्पीरिट भरा हुआ था । छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष इस्पेक्टर आके सिंह ने खूद किया था । एसआई अमान अशरफ सहित अन्य अधिकारी टीम में शामिल थे ।
पुलिस के पहुंचते भाग निकले तस्कर
पुलिस के पहुंचते ही तस्कर मौके से फरार हो गए । हालांकि तस्कर अपनी बाइक नहीं ले जा सके जिसे पुलिस ने जब कर लिया। अब पुलिस जप्त की गई बाइक के आधार पर शराब तस्करों की तलाश में जुट गई है । पुलिस का कहना भी है कि उसने शराब तस्करों की पहचान कर ली है । पुलिस का कहना है कि कर्णपुरा से बिक्रमपुर के रास्ते में देवी स्थान से आगे पिकअप लगी थी । यहा पिकअप लगा कर शराब की तस्करी की जा रही थी तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई ।




Recent Comments