मढ़ौरा ।
बिजली बिल में सुधार के लिये स्थानीय अवर प्रमंडल कार्यालय मढ़ौरा में प्रत्येक शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया जायेगा । इसकी जानकारी देते हुये सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार ने बताया कि लॉक डाउन में विधुत की त्रुटि, विवाद से सम्बंधित शिकायतों का त्वरित निपटारा हेतु शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया जायेगा । वैसे उपभोक्ता जिनको बिजली बिपत्र में गड़बड़ी की शिकायत हो वे विशेष कैम्प में अपना आवेदन दे सकते है । किसी सप्ताह शुक्रवार को कार्यालय बंद रहने पर अगले कार्यदिवस को कैम्प का आयोजन होगा ।