लौवा कला गांव में आयोजित 6वीं बिहार राज्य सबजूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी,बुधवार को प्रातः 06 बजे से खेल का होगा शुभारंभ

खेल गाँव बना संत जलेश्वर अकादमी जुटी बिहार की 16 बालिका हैंडबॉल टीम

,

सारण के बनियापुर लौवा कला संत जलेश्वर अकादमी में जिला हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित 6 वी बिहार राज्य सबजूनियर बालिका हैंडबॉल की तैयारी पूरी । प्रयियोगिता में शामिल होने के लिए बिहार के 16 जिला की टीम संत जलेश्वर अकादमी खेल गांव पहुँच गई है । आयोजन समिति के साथ मिलकर विद्यालय प्रशासन ने बालिकाओं के आवासन , भोजन एवं दूधिया रोशनी में दिन एवं रात में मैच कराने की शानदार तैयारी की है । मैच के लिए दो कोर्ट बनाये गये है ।

मंगलवार के शाम बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने सारण जिला संघ के सचिव सह आयोजन सचिव संजय कुमार सिंह के साथ तैयारी का जायजा लिया। मौके पर आयोजन अध्यक्ष डॉ हरेन्द्र सिंह , अध्यक्ष स्वागत समिति राजकिशोर राय , संयोजक राकेश कु सिंह, आयोजन संयोजक विनीत कुमार , खेल मैदान प्रभारी राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह , रीतेश सिंह, राहुल कुमार राय उर्फ मुन्ना , मुन्ना कुमार सिंह , जीतेश तिवारी उपस्थित रहे। सारण टीम के अलावे बिहार की अन्य टीमो ने जमकर अभ्यास मैच खेला । देर शाम तकनीकी पदाधिकारियो एवं टीम मैनेजर की मीटिंग हुई जिसमें खेल में खेल नियमो के साथ अनुशासित होकर भाग लेने को लेकर सभी ने अपना मत रखा। बुधवार को प्रातः 6 बजे से मैच प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी देते हुए आयोजन सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 3 जुलाई को सायं 3 बजे एवं समापन सह पारितोषिक वितरण 4 जुलाई को अपराह्न 2 बजे होगा। खेल मैदान की विधिवत पूजन कर अभ्यास मैच हुआ शुरू.