दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया : शहर से सटे बैरिया प्रखंड अंतर्गत चन्द्रावत नदी के उपर बना संतघाट पुल का निर्माण 2 करोड़ 29 लाख रूपये की लागत से शीघ्र करा लिया जायेगा। संतघाट पुल का निर्माण कार्य जय भवानी कंस्ट्रक्शन कंपनी, बेतिया को सौंपा गया है। जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण पुल है जो बैरिया प्रखंड को बेतिया प्रखंड से जोड़ती है। चन्द्रावत नदी के उपर बना पुल जर्जर हो चुका है तथा इससे आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना लोगों को करना पड़ा है।
जिलाधिकारी द्वारा संवेदक को युद्धस्तर पर कार्य कराकर ससमय पुल को आवागमन हेतु पूर्ण कराने हेतु निदेशित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अत्यंत जनोपयोगी कार्य में शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ कार्य सम्पन्न करायी जाय। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, बेतिया द्वारा बताया गया है कि चन्द्रावत नदी के उपर निर्माण किये जाने वाले पुल का निर्माण तय समय सीमा में शीघ्र ही पूरा करा लिया जायेगा। इस हेतु संवेदक मे0 जय भवानी कंस्ट्रक्शन, बेतिया को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि संवेदक को उनके द्वारा किये गये कार्य का दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है।