दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र देते राज्यपाल कुलाधिपति लालजी टंडन

छपरा में जेपी विश्विद्यालय के पीजी टॉपरों को राज्यपाल के हाथों मिला गोल्डमेडल

छपरा( 28 मई) : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में मंगलवार को दीक्षांत समारोह में विश्विद्यालय के पीजी विभाग सहित विभिन्न कॉलेजों के कुल 18 विश्वविद्यालय टॉपरो को गाउन व कैप में उपाधि के साथ गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया ।सभी पीजी छात्र राज्यपाल लालजी टंडन के हाथों गोल्डमेडल पाकर काफी प्रफुलित थे। समारोह से पूर्व स्कूली छात्रों ने स्वागत गीत गाये।विश्वविद्यालय में पहली बार लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं उनकी पत्नी प्रभावती देवी के नाम से समाज विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया जाएगा इतिहास के टॉपर सरफुद्दीन अंसारी को लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं गृह विज्ञान की टॉप रिंकी कुमारी को प्रभावती देवी गोल्ड मेडल प्रदान किया गया ।ज्ञात हो कि गोल्डमेडल इस बार पीजी के 18 टॉपरों में से 15 टॉपर सिर्फ छात्राएं हैं।इस अवसर पर मुख्य वक्ता NCERT के पूर्व निदेशक पद्मश्री जगमोहन सिंह राजपूत, राज्यपाल सचिवालय के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह व शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी विशिष्ट अतिथि स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय बिहार सरकार, महराजगंज सांसद जनर्धान सिंह सिग्रिवाल सहित अन्य गन्यमान्य लोग उपस्थित थे।