बीपीएल भलुआ प्रीमियर लीग में शहनवाजपुर की टीम विजयी

तरैया(सारण) /28.01.2020:
प्रखंड के भलुआ भिखारी गाँव के क्रीड़ा मैदान में आयोजित बीपीएल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन चंचलिया मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया।मैच तरैया एवं शाहनेवाजपुर के बीच खेला गया।टॉस जीतकर तरैया की टीम ने स्वयं बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रथम बल्लेबाजी करते हुए 20 ऑवर में सभी विकेट खोकर 52 रन बनाया।जबाबी पारी खेलते हुए शाहनेवाजपुर की टीम ने 13 ऑवर में निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर शानदार जीत हासिल कर लिया।मैन ऑफ द मैच मिंटू कुमार को दिया गया।मैन ऑफ द सीरीज नुरेन को दिया गया।उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि के सहयोगी अजय कुमार यादव,टुटू सिंह,दिनेश सिंह,शैलेश कुमार यादव, सहजाद खान, सत्यम सिंह सहित सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।




Recent Comments