दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : सरकार के द्वारा विभिन्न होने वाले प्रोग्रामों में सरकार आशा के साथ दोहरी नीति अपना रही है !विभाग में कुछ ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी है! जो आशा फैसलेटर को सर पर चढ़ा रखे हैं जोबिचौलिया का खेला कर आशाओ को भ्रमित कर तमाम पीएचसी का काम बाधित करती है । रिपोर्ट समय से नहीं लेना रिश्वत की मांग करना तथा इधर-उधर बरगलाना पैसा ऐठना इनकी नियति बन गई है । उक्त बातें प्रियंका देवी ,अध्यक्षा आशा संघ ने बैठक को संबोधित करते हुए कही। आगे श्री देवी ने कहा कि स्वास्थ्य समिति के तमाम पदाधिकारी चुप्पी साधे हैं । सरकार के द्वारा बार-बार भुगतान की पेपर द्वारा सूचना मिलती है। तब भी ऐसी लापरवाही बढ़ती जा रही है ।पीएचसी में दसहरा के पहले भुगतान हुआ है ।मगर बाकी जगह रिश्वत उगाही के खेल में लटकी है। दीपावली ,छठ पूजा तक सभी पीएचसी में लंबित भुगतान नहीं होती है ।तो जिले से भारी तादाद में आशाएं चरणबद्ध आंदोलन करेगी। वही संयोजक राजकुमार प्रसाद ने कहा कि अगर इस आंदोलन के दौरान कोई भी घटना होती है ।तो सारी जवाबदेही विभाग के वरीय पदाधिकारी की होगी। आशा फैस लेटर के उगाही पर कड़ी आपत्ति जाहिर की साथ ही लंबित भुगतान अविलंब कराया जाए। ऐसा नहीं होता है ।तो आशा द्वारा सभी पीएचसी में आशा धरना पर बैठेंगे। साथ ही आशा कार्यकर्ता की तरफ से विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रोग्राम समय से होती रहती है। रिपोर्ट भी समय से जाता है। वरीय अधिकारी डीसीएम द्वारा घोषणा की 5 से 10 तारीख तक भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हो रहा है ।वही अंजनी कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार 1000 से 2000 तथा राज्य सरकार द्वारा घोषणा 1000 पुरस्कार विटामिन, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया ,टीवी रोग का भुगतान लंबित है ।समय से भुगतान किया जाए। इस मौके पर सुरेंद्र ठाकुर ,विपिन शाह, गजेंद्र श्रीवास्तव, विक्रम ,आशा ,अनिल पाठक ,प्रियंका देवी, गुलाबी देवी, तारा देवी ,ताज मियां ,सीता देवी, सरोज देवी, हीरा प्रसाद ,शांति देवी, माया देवी, गीता देवी ,बबीता सिंह, निर्मला देवी, प्रमिला, गिरजा, नंदकिशोर इत्यादि मौजूद रहे।





Recent Comments