कारगिल विजय दिवस पर रोटरी सारण के तत्वाधान में निकला नगरपालिका चौक से थाना चौक तक केन्डिल मार्च
छपरा :कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी सारण के तत्वावधान में नगरपालिका चौक से थाना चौक तक केन्डिल मार्च का आयोजन किया गया। थाना चौक स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों की याद में मोमबत्ती से रोशनी की गई तथा पुष्पान्जली अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा- कारगिल की दुर्गम परिस्थितियां हमारी भारतीय सेना ने लड़ी और विजय प्राप्त की। अपने अतुलनीय साहस और शौर्य से दुश्मनों को पराजित कर दुनिया में भारतीय सेना का डंका बजाने वाले मां भारती के अमर शहीद वीर सपूतों को शत शत नमन। कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय जवानों ने सिर्फ अपने अदम्य साहस और वीरता से दुश्मनों को धूल चटाई बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय सेना के शौर्य का लोहा भी मनवाया। कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों को फतह कर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले माँ भारती के सभी सपूतों को कोटि-कोटि नमन।
इस अवसर पर रोटरी सारण के अध्यक्ष राजेश जायसवाल,रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल,कार्यक्रम के संयोजक रतनलाल,पुर्व अध्यक्ष अजय कुमार,अशोक कुमार,महेश कुमार गुप्ता,प्रदीप कुमार,अजय प्रसाद,रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप,सचिव टुन्ना कुमार सिंह,निकुन्ज कुमार,पंकज कुमार,उज्वल रमण आदि उपस्थित हुए ।