दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
दुर्गेश यादव के पुलिस ने किया गया गिरफ्तार।
बेतिया l दियारावर्ती इलाके में आतंक का पर्याय बने कुख्यात बैजनाथ यादव के साथी अपराधी दुर्गेश यादव पिता भिखारी यादव की गिरफ्तारी योगापटटी पुलिस ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के डीही से करने में सफलता हासिल की। पूर्व में दस्यु दुर्गेश यादव दस्यु बैधनाथ यादव के साथ दियरावर्ती ईलाका अपना दबदबा कायम किया था।बैधनाथ यादव के पकड़े जाने के बाद वह फरार होकर दियरा ईलाके में अपराधिक महौल कायम कर बेखौफ उत्तर प्रदेश और नेपाल से शराब के कारोबार में जुटा था।इधर बैधनाथ यादव के पकड़े जाने के बाद पुलिस को उसका साथी दुर्गेस यादव तीन माह से तलाश थीं।छापेमारी का नेतृत्व कर रहे। एस आई योगेंद्र सिंह ने बताया कि कोसो दूर तक फैला रेता इलाका व गन्ने की भरपूर खेती अपराधियों के लिए शरणस्थली बन गई है।जिसमें पुलिस को भी भारी कठिनाई उठानी पडी। पुलिस तंत्र के सुचना पर योगापटटी पुलिस ने डीही गाँव से दस्यु दुर्गेश के घर को घेर कर उसे दबोच लिया गया।उन्होंने बताया कि दस्यु बैधनाथ यादव के साथ अपराध की योजना बनाने के लिए दर्ज हुई योगापटटी थाना कांड संख्या 518/18 दर्ज हैैं। उसमें प्राथमिकी अभियुक्त है। इसके अलावा गिरफ्तार अपराधी पर 26 पीस 8 पीएम बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 2016 में नवलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तार अपराधी दुर्गेश यादव दियारा क्षेत्र में अपना कारोबार शराब माफिया का करता था। और दियारा में इसका खौफ इतना था कि लोग इसका विरोध करने से डरते थे।




Recent Comments