दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

जिले के कई पंचायतों में सरकारी पैसे से बना हुआ पंचायत भवन आज किसी भी उपयोग में नहीं हैं.उपयोग नहीं होने से इनकी स्थिति बदतर बनी हुई है. पड़ताल के क्रम में हम भंगहा पंचायत पहुंचे ,भंगहा पंचायत में सरकार भवन बंद पड़ा हुआ है
मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत भंगहा पंचायत में बने सरकार भवन कई वर्षों से बनने के बाद लगभग 4 माह पूर्व इसका उद्घाटन तो हुआ लेकिन आज तक कोई भी पदाधिकारी एवं कर्मचारी नहीं बैठते हैं जिससे लोगों की समस्या बनी हुई है सरकार ने यह भवन को लोगों को परेशानियों को दूर करने के लिए बनाई थी लेकिन यहां तो उल्टा ही देखने को मिल रहा है कई वर्ष से बने पंचायत सरकार भवन अब धीरे-धीरे झज्जर की स्थिति में जा रहा है लेकिन अभी तक कोई भी पदाधिकारी नहीं बैठते हैं तथा हमेशा इस भवन में ताला लगा रहता है जिससे लोग काफी परेशानियां हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस भवन को बनने से कोई फायदा नहीं है इस भवन को सिर्फ कागजों में हीं चलाना था तो फिर बनाने से क्या फायदा। ग्रामीण शमशाद आलम,राजू पासवान,सोनू कुमार,मलखान सिंह,अरुण विक्रम सिंह का कहना है कि पंचायत सरकार भवन में सरकार कर्मचारियों को भेजें जिससे लोगो में हो रहे समस्याओं से छुटकारा मिले। तथा इस भवन को जिस उद्देश्य से बनाया गया है उद्देश्य पूरा हो सके ।