बैकुंठपुर। प्रखंड के फैजुल्लाहपुर पंचायत में शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा कर लिया गया है। अस्पताल प्रभारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत में दो दिन लगातार कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 18 प्लस, 45 प्लस तथा 60 प्लस लाभुकों का टीकाकरण किया गया है। स्थानीय मुखिया कुंती देवी ने शत-प्रतिशत टीकाकरण होने से संबंधित प्रमाण पत्र भी अस्पताल प्रबंधन को दी। मौके पर हेल्थ मैनेजर अखिलेश कुमार दुबे, मुखिया पति संजय राय, जगदीशपुर के मुखिया हरिनारायण सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे




Recent Comments