दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
एफआईआर में आरोपी का नाम बदलने की शिकायत
चनपटिया थाना में दर्ज मारपीट की एक एफआईआर में अभियुक्त का वास्तविक नाम के बदले काल्पनिक नाम दर्ज करने का आरोप है। थाना क्षेत्र के गीधा निवासी रामजी कुमार ने इसकी शिकायत एसपी से की है। उनके अनुसार 16 अक्टूबर को जमीनी विवाद में पट्टीदार मुन्ना कुमार , सोनू कुमार , रमेश प्रसाद कुशवाहा आदि ने बेरहमी से मार पीट कर उन्हें और उनके परिजनों को बुरी तरह से घायल कर दिए। इसमें जख्म प्रतिवेदन के मुताबिक धारा लगाने में कोताही और एक आरोपी मुन्ना के बदले काल्पनिक नाम मुहेसा कुमार दर्ज कर लिया गया है। आरोप यह भी कि घटना के दो सप्ताह गुजर जाने के बाद भी अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की गई है जबकि वे गांव में छुट्टा घूम रहे हैं।