दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मैनाटाड़।पुलिस कप्तान के आदेशानुसार अंचल क्षेत्र के सभी थानों में मंगलवार कि शाम को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के तहत दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन आदि की जांच की गई। अनियमितता में पाए गए वाहन मालिकों से राजस्व वसूली किया गया।वही इनरवा थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेशानुसार 4:00 बजे शाम से 10:00 बजे रात्रि तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा वाहन चेकिंग अभियान के तहत अनियमितता में पाए गए वाहन चालकों से राजस्व वसूली किया गया। तथा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल बना रहा।