पटना और गोपालगंज के आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्षों नें जूस पिलाकर छपरा में मुनी जी का तुड़वाया अनशन
# आप नेताओं ने पुलिस पर लगाया राज्य सरकार के इशारे पर मार-पीट करने का आरोप
# मामला जनहित के मूद्दों पर आप के अनशन का

छपरा(सारण)।जनहित के मूद्दों को लेकर तीन दिनों से जारी आम आदमी पार्टी का अनशन शनिवार की रात समाप्त किया गया।इसके पूर्व आप के पटना जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह तथा गोपालगंज जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज ने सारण आप के अध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी को जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया।मौके पर पटना से आए पार्टी के नेता अरविन्द सिंह,सौरभ शर्मा,रंजीत सिंह,पूर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह, एस.एन.आलम,भोला मिश्रा,रंजीत यादव,घनश्याम सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

गौरतलब हो कि शहर के नगरपालिका चौक पर बिगत 30 अगस्त से ही आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी बिभिन्न मांगो के समर्थन में समर्थकों के साथ अनशन पर बैठ गए थे।

इसी बीच अमनौर के सामाजिक कार्यकर्ता डा.अनील कुमार की हत्या के बिरोध में शनिवार को कुछ लोंगो ने बांस-बल्ला लगाकर नगरपालिका चौक पर आवागमन ठप्प करने की कोशिश की।इसकी भनक लगते ही पुलिस-प्रशासन घटनास्थल पर पहूचकर रास्ता खोलवाने के लिए बल प्रयोग करना शुरू कर दिया।जिसमें कई युवाओं को चोंटे लगी है।बीच-बचाव करने अनशन स्थल से उठकर आए मुनी जी को भी चोंटे लगी जिससे वे बीच सड़क पर ही गिर पड़े।बाद में पुलिस ने आप जिलाध्यक्ष को जीप में बैठाकर सदर अस्पताल पहूंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।इधर,चिकित्सक हत्याकांड को लेकर सड़क जाम में उपस्थित लोगो पर पुलिस ने जमकर डंडे बरसाए जिसमें आप के दो कार्यकर्ता रणबीर चौबे और अमृतोश कुमार घायल हो गए है।घायल अवस्था में ही पुलिस ने उक्त युवकों को गिरफ्तार कर थाना ले गयी।आप नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से अनशन स्थल पर बैठे निर्दोष युवाओं को जबरन गिरफ्तार कर राज्य सरकार के इशारे पर थाने में पुलिस ने पिटाई की।




Recent Comments