दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के ओझा वरवा पंचायत के भेडियारी गांव मे मंगलवार की सुबह मवेशीयो के लिए जलाए गए अलाव की आग से दो घर जलकर राख हो गए। गांव के मैनेजर साह,मुनी साह का घर जलकर खाक मे तब्दील हो गया।जानकारी के अनुसार मवेशियो के लिए जलाए गए अलाव की आग फैल गयी।और धीरे-धीरे आग की लपटे विकराल रूप धारण कर दो घर जलकर राख कर दिया।घर में रखे सभी गृहपयोगी समान सहित नगद रूपये की जलने की खबर है। दर्जनो लोगो के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका जिससे आग को फैलने से बचाया जा सका।घटना की खबर पर सीओ अभिषेक कुमार ने घटनास्थल पर राजस्व कर्मचारी को निरीक्षण के लिए भेज दिया है।सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के निरीक्षण के बाद सुची तैयार होने के बाद अग्नि पीडित परिवार को राहत सामग्री दी जाएगी ।