संजय विजित्वर (हाजीपुर): स्थानीय गांधी आश्रम के स्थायी निवासी राजेश कुमार शर्मा लगभग तीन दशक से राजनीति में अपनी पहचान कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में बनाये हुए हैं। दरअसल अपने पिता स्व०सत्यानंद शर्मा की समाजवादी विचारधारा को आत्मसात करनेवाले श्री शर्मा केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के साथ उनकी पार्टी लोजपा में वैशाली जिला अध्यक्ष (युवा लोजपा) के रूप में ढाई दशक तक साथ निभाए। बाद में कुछ वैचारिक मतभेद के कारण इन्होंने लोजपा से नाता तोड़ लिया और फिर कुछ दिनों के लिए लोजपा सेक्युलर के जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दी । इसके बाद राजद के प्रदेश महासचिव डॉ मुकेश रौशन जी के आग्रह पर पटना पहुंचे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर आयोजित मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर राजद की सदस्यता ग्रहण की।यह खबर समस्त जिलावासियों को हर्षित किया साथ ही बधाइयों की श्रृखंला थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल श्री राजेश को सभी लोग जमीन से जुड़े नेता के रूप में जानते और मानते हैं।स्थानीय कई नेताओं में राजद नेता बासकित राय,मंगल राय, सुशील कुमार श्रीवास्तव,सुनील कुमार,रवि कुमार, जगजीवन राम,विवेक कुमार शर्मा, अधिवक्ता रंजीत यादव, वकील प्रसाद यादव,अरविंद पासवान (हम के जिला अध्यक्ष),मंटू पासवान सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री शर्मा को बधाई दी है और अबतक यह क्रम जारी है।