दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-

अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाते तीन व्यक्तियों को चनपटिया पुलिस ने धर-दबोचा है।जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि चनपटिया थानाध्यक्ष को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस चनपटिया के खर्ग पोखरिया गई तो पांच संदिग्ध पुलिस को देखते ही भागने लगे।पुलिस ने पीछा कर एक व्यक्ति राकेश कुमार साकिन पोखरिया राय को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपने अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया। युवक के निशान देही पर सिकंदर कुमार पिता मदन महतो तथा अफजल साहेब पिता मोहम्मद साहेब को गिरफ्तार कर लिया गया।राकेश के पास से पुलिस को एक 315 बोर का कट्टा तथा जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। अपराधियों ने बताया कि हत्या के आरोप में जेल में बंद सोनू चौधरी के भाई पंकज के बुलाने पर यहाँ आये थे और अपराधिक घटना को अंजाम देने नरकटियागंज जाने वाले थे।





Recent Comments