दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
चनपटिया। चनपटिया के वार्ड सचिवों की प्रखंड स्तरीय बैठक 28 दिसम्बर को आयोजित की गयी है। कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रांगण में होने वाली बैठक में वार्ड सचिवों का दो साल से लंबित मानदेय का भुगतान करने की मांग सहित संघ को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। इसकी जानकारी वार्ड सचिव संघ के संयोजक मंडल के सदस्य प्रदीप कुमार , धनेश कुमार , जनार्दन यादव , राहुल यादव एवं भिखारी राम ने दी। इन्होंने कहा कि बैठक में पंचायतों में चल रहे नल जल योजना के सफल क्रियान्वयन पर भी विचार किया किया जाएगा।




Recent Comments