बेतिया – गौनाहा:– *सैकड़ो बाढ पीडित महिलाओ नें जिप अध्यक्ष को लिखित आवेदन दे किया जांच का मांग*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मंगलवार को मुख्यालय पंचायत के सैकड़ो बाढ पीड़ितं ने जिप अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर बाढ राहत राशि के हेराफेरी के जांच की मांग की है ।
बाढ पीड़ित नकछेद राम, बद्री पासवान, कैलाशी देवी, मुन्नी देवी, फूलपती देवी, देवंती देवी, नुल खातून, कलमुन नेशा, मुक्ति यादव, चंदेश्वर यादव,ओभर्सीयर यादव आदि ने जिला परिषद अध्यक्ष से मिलकर लिखित आवेदन दिया जिसमें कहा गया है कि 12 अगस्त को आई प्रखंड क्षेत्र में प्रलयकारी बाढ़ ने प्रखंड के सैकड़ों लोग बेघर हो गया । लेकिन अंचलाधिकारी द्वारा छः माह बाद भी गौनाहा पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि का लाभ नहीं दिया गया है । जिसका विरोध करते हुए बाढ़ पीड़ितों ने अध्यक्ष से जांच कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है ।

*बाढ राहत राशि देने में सीओ ने केवल दलालो का दिया तरजीह*
बाढ़ पीड़ितों द्वारा अंचलाधिकारी के विरुद्ध आरोप लगाते हुए कहा गया है कि बाढ़ राहत राशि देने में सीओ ने केवल दलालों का ही सुना है । आज तक जो वास्तविक बाढ़ पीड़ित हैं वह लाभ से आज भी वंचित है और आए दिन अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन बिचौलियों द्वारा जो पैसा दिया उसकी एक घर में चार से पांच व्यक्तियों के खाते में पैसा भेजा दिया गया है वही वास्तविक बाढ़ पीड़ित द्वारा अपना अधिकार मांगने पर सीओ द्वारा FIR करने की बार बार धमकी दी जा रही है ।
*खाता सुधार कर भेजने में सीओ द्वारा कि जा रही भेदभाव*
वही पंचायत के बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के खाता गलत होने के कारण जो पैसा बैंक के द्वारा वापस हुआ अभी तक उनके द्वारा बैंक को राशि नहीं भेजा गया । वही सीईओ बिचौलियों के इशारों पर पैसा का लेन देन कर खाते में पैसा डाल रहे हैं जो पैसा नहीं दे रहा है आज तक उस पीड़ित के खाते में पैसा नहीं डाला गया । जिसमें गौनाहा पंचायत के दलित, महादलित व विधवा महिलाऐ सामिल हैं । इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों ने अध्यक्ष को जानकारी दिया है कि बाढ़ राहत राशि मांगने गए तो सीओ द्वारा लगभग आधे दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज करायी जा चुकी है । इसप्रकार से गौनाहा पंचायत के 169 बाढ़ पीड़ितों ने जिप अध्यक्ष को सीओ के विरुद्ध आवेदन देकर अविलंब कार्रवाई की मांग की गई है ।

*भिखनाठोरी के दर्जनो बाढ पीड़ितो ने जिप अध्यक्ष को सौपा सुची*
इसके साथ ही भिखना थोरी निवासी शेषनाथ यादव ने ठोरी के 31 बाढ़ पीड़ितों की सूची अध्यक्ष को सौंपा है । और सीओ के उपर आरोप लगाया गया है कि मुल रूप से वंचित बाढ पीड़ितों द्वारा पैसा नही देने पर अभी तक उन्हे लाभ से वंचित रखा गया है । इसकी जांच होनी चाहीये ।
इस संबंध में जिप अध्यक्ष शैलेन्द्र गढ़वाल ने कहा है कि बाढ राहत राशि में हेराफेरी को लेकर इसके पुर्व में भी सीओ को कई बार चेताया जा चुका है । जिसकी जानकारी जिला समहर्ता को दि जा चुकी है । वही आवेदको को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा है कि बार बार कहने पर सीओ द्वारा अपने रवैये में सुधार नही लाया जा रहा है तो इस मामले की अवश्य ही जांच होगी । जांच हुई तो फंस सकते है अधिकारी, कर्मी सहित कई जनप्रतिनिधि ।
इस संबंध मे अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा का कहना है कि हमको साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है । जबकि बैंक के द्वारा लैटाये गये राशि के गलत खाते का सुधार कर 12 फरवरी को ही बैंक को भेज दिया गया है ।




Recent Comments