सारण/अमनौर। अधर्म पर धर्म की व अन्याय पर न्याय की जीत ही दशहरा पूजा का मुल मंत्र है .लोगों को चाहिए कि अपने अंदर बसे रावण को समाप्त कर अच्छे चरित्र का निर्माण करे. उक्त बातें शुक्रवार को सर्वोदय मेला का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने कही. इन्होंने एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार बदल रहा है,सभी क्षेत्रों में  विकाश के कार्ये दिख रहे है. मेले का निबंधन व इस परिसर में सामुदायिक विकास भवन बनवाने की समिति के मांग पर इन्होंने कहा कि जितना संभव हो इस मेले के विकाश के लिए कार्य करूंगा. वहीं विशिष्ट अतिथि बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनायी जाती है. अपने मन में बसे असुरी शक्ति को त्याग कर मन की शुद्धि करे यही मां का सच्ची पूजा है.  इस दौरान मेला समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया. उद्घाटन समारोह में परचम लहराने वाले एथलेटिक्स खिलाडियों को  अतिथियों द्वारा मेडल देकर समानित किया  गया वहीं एथलेटिक्स खिलाड़ी ऋचा सिंह को एथलेटिक्स संघ द्वारा पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया.  कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य महामाया प्रसाद बिनोद ने किया.वहीं स्वागत भाषण पूर्व प्राचार्य  योगेंद्र सिंह  तथा मंच का संचालन पप्पू कुमार ने किया. वक्ताओं ने मेला के बिकाश व असुविधाओं पर अपना ब्यख्यान दिया. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद सिंह,मेला समिति के सचिव अनमोल सिंह, पूर्व मुखिया ओम सिंह,शैलेन्द्र सिंह, वृजकिशोर,संजीव सिंह,संजय सिंह,नवीन पूरी, कुलदीप महासेठ,नगरजीत कुमार,महेश सिंह, सतेन्द्र प्रसाद समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.