दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
मझौलिया ।।प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय यमुना नगर हरिजन टोली डुमरी में विभाग द्वारा करीब दो माह पहले समग्र विकास मद के तहत 75000 हजार रुपया गई थी, इस सम्बंध में प्रभारी प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी से मोबाईल पर पूछे जाने पर उन्होंने ने बताया कि समग्र विकास योजना की राशी से विद्यालय का फर्स बनवाया गया है और इसकी उयोगिता विभाग को दे दी गयी है।इस संदर्भ में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मोबाइल पर बताया कि किसी तरह की उपयोगिता अभीतक प्राप्त नही हुई है । प्रखंड क्षेत्र से मात्र दो ही विद्यालय की उपयोगिता जेई के द्वारा प्राप्त हुआ है।वही पंचायत की मुखिया अल्का राय ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक अनियमित आते है और प्रभारी प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी विद्यालय कभी कभार आती है इसकी शिकायत मैंने बीडीओ मझौलिया को कर दिया है।