छपरा। सोमवार की अहले सुबह एक शिक्षिका की गोलियों से भून हत्या कर देने की घटना से सारण जिले की परसा थाना क्षेत्र का बनकेरावां गांव दहल गया। घटना बनाकेरावां-परसौना रोड में ईंट भट्ठा के पास की बताई जा रही है।इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना पाकर मौके पर परसा थाने की पुलिस ने पहुंच कर मामलें की जांच में जुट गई।वहीं बताया जा रहा है कि आक्रोशितों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

मृतक शिक्षिका बनकेरावां गांव के बिनोद राय की 25 वर्षीय पुत्री प्रमिला कुमारी बताई जा रही है।परिजनों ने बताया कि अहले सुबह प्रमिला ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी कि रंजिश में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की है।