दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया ।बंगाल पुलिस की सूचना पर मझौलिया पुलिस ने छापेमारी कर भानाचक वार्ड नम्बर चार के रोहित पासवान के मकान से दो अपहरण की गई दो लड़की को बरामद किया।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि उक्त लड़की बंगाल राज्य के नदिया जिला के देबनाथपुर की रहने वाली है एंव वह दोनों नाबालिग है, दोनों का नाम क्रमशः जुम्पा घोष व प्रिया सरकार है।उन्होंने बताया कि दोनों के मां के द्वारा बंगाल के टेहटा थाना में प्राथमिकी दर्ज है।उन्होंने बताया कि दोनों लड़की को बहला फुसला कर बंगाल से लाने वाली शुक्ला माडाल उर्फ पूजा की भी गिरफ्तारी की गई है।उन्होंने बताया कि शुक्ला माडाल उर्फ पूजा भानाचक के रोहित पासवान से शादी भी कर ली है।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि तीनों लड़कियों को टेहटा थाना के एसआई शुमन कुमार घोष व लखन पोदार को सौप दिया गया है जो अपने साथ तीनों लड़कियों को बंगाल ले गये है।