राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया। गुरुवार के दिन बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता का विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। मुखिया संघ के अध्यक्ष चन्द्रकिशोर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न समारोह में प्रखंड कर्मियों और जन प्रतिनिधियों की भारी भागीदारी रही। कृषि पदाधिकारी दिलीप सिंह ने कहा कि नौकरी में तबादला एक प्रक्रिया है।उन्होंने कहा कि कार्यशैली एवं कुशल ब्यवहार के लिये हमेशा याद किये जायेंगे। पंचायत समिति सदस्य कृष्णनंदन सिंह ने कहा कि बीडीओ गरीब एवं अमीर सबो को एक नजर से देखते थे।कोई भी व्यक्ति बेधड़क अपनी बात रखता था। उनका कार्य ससमय किया जाता था। मुखिया संघ के अध्यक्ष चन्द्रकिशोर सिंह ने कहा कि बीडीओ के कार्यकाल में बहुत विकाश कार्य किया । बरवा सेमरा घाट के मुखिया अरविन्द कुमार गिरी उर्फ संदीप गिरी ने बीडीओ के कायों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगो के खाते में अभी तक शौचालय की राशि नही गयी जो खेद का विषय है। वहीं इस सम्मान से विदाई समारोह में वीडियो गुरुदेव प्रसाद गुप्ता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र साह, मुखिया मुकेश कुमार,आशीष भट्ठ, अनिल कुमार बैठा ,लोरिक महतो,कार्यपालक सहायक गुंजन राज, प्रिया ठाकुर, सुशील कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित्त रहे।बीडीओ श्री गुप्ता में अपने उदगार में सबो का आभार व्यक्त किया।




Recent Comments