राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया ।प्रखंड कार्यपालक सहायक के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त माधोपुर पंचायत के रमपुरवा निवासी धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार के दिन जेल भेजा। जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी ।उन्होंने बताया कि योगापट्टी प्रखंड के बगही पुरायना पंचायत के कार्यपालक सहायक दीपक कुमार माधोपुर रमपुरवा ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आरोपित ने आवेदक को दुकान पर बुला कर मारपीट किया था तथा लैपटॉप को क्षतिग्रस्त किया। नल जल गली-गली योजना का कागजात फाड़ा। सोने का चेन तथा अंगूठी घड़ी छीन ली। बताया गया है कि उसने अपनी मोबाइल स्नेहा टेलीकॉम माधोपुर में बनने के लिए दिया था। जिस के संचालक धनंजय सिंह ने दुकान पर बुलाकर उसके साथ मारपीट की। आवेदक ने इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण तथा योगापट्टी के बीडीओ को लिखित रूप में दी। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में उक्त घटना को सत्य पाया गया।