दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
व्यवहार न्यायालय बेतिया के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सह-अध्यक्ष जिला विधिज्ञ सेवा प्राधिकार, अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि 13 जुलाई 2019 को उच्च न्यायालय पटना सहित जिला न्यायालय एवं अनुमंडल न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक संख्या में पक्षकारों को नोटिस निर्गत करें ताकि अधिक से अधिक संख्या में वादों का निष्पादन किया जा सके। उन्होंने सभी बैंकों के अधिकारियों, बीएसएनएल के अधिकारी सहित तमाम उपस्थित अधिकारियों को निदेश दिया कि वे अपने कार्यालय के समक्ष बकायेदारों की लिस्ट निश्चित रूप से कार्यालय के बाहर चिपकाये ताकि जिन बकायेदारों को उनके नाम की नोटिस नहीं मिली है, वह संबंधित बैंक के कार्यालय के बाहर या बीएसएनएल के कार्यालय के बाहर अपने नाम को सूची में पाकर लोक अदालत में उपस्थित हाेकर अपने बकाया से मुक्ति पा सके। सचिव, जिला विधिज्ञ सेवा प्राधिकार, पश्चिम चम्पारण, कुमार धीरेन्द्र राजाजी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसी न्यायिक प्रक्रिया है जहां पक्षकारों की सहमति से निर्णय होता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत द्वारा अपने मामले का परस्पर वार्ता के आधार पर निष्पादन के इच्छुक व्यक्ति शीघ्र ही जिला विधिज्ञ सेवा प्राधिकार, अनुमंडल विधिज्ञ सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय परिसर, संबंधित विभाग/बैंक/इंश्योरेन्स कंपनी/बिजली कंपनी अथवा जिस न्यायालय में मामला लंबित हैं, वहां संपर्क कर अपने वादों का निपटारा कम खर्च में आसानी से करा सकते हैं। इस बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिज्ञ सेवा प्राधिकार, पश्चिम चम्पारण, कुमार धीरेन्द्र राजाजी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम, योगेश शरण तिवारी, प्रभारी न्यायाधीश (प्रशासन) मनोरंजन कुमार झा एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।




Recent Comments