डोरीगंज-:
अवतार नगर थाना क्षेत्र के बोधा छपरा एवं झौवा ढ़ाला के पास से स्थानीय पुलिस ने बालु पाँच ट्रक. को जब्त किया है ।
थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व मे की गयी छापेमारी मे थाना क्षेत्र के बोधा छपरा एवं झौवा ढ़ाला के पास से बालु लदे पाँच ट्रक को जब्त किया गया है जबकी मौके से चालक फरार हो गए।
वही डोरीगंज थाना क्षेत्र के डोरीगंज चौक के पास से सदर सी ओ सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे की गयी छापेमारी मे स्थानीय पुलिस ने बालु लदे दो ट्रक एवं एक ट्रैक्टर को जब्त किया है साथ ही मौके से दो चालक गरखा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गाँव निवासी दुर्गा राय एवं मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी गाँव निवासी चन्दन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
यह जानकारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने दी ।




Recent Comments