दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
योगापट्टी – प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर शनिचरी मुख्य सड़क में कुआरापट्टी गांव के पास मंगलवार के दिन तीखे मोड़ पर बिना नंबर कि एक तेज रफ्तार से बेतिया जा रही टेंपो पलट गयी है। जिस पर सवार आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। व चार माह के मासूम बच्ची को हल्का चोट लगी है। उसी रास्ते से अंचल कार्यालय जा रहे स्थानीय सीओ अभिषेक कुमार ने सभी घायलों को देख रूक कर अपनी सरकारी गाड़ी से सभी घायलों को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए बेतिया हॉस्पिटल रेफर कर दिया । और मासूम बच्चा बाल बाल बच गया है । दुर्घटनाग्रस्त टेंपू को स्थानीय पुलिस ने जप्त कर थाने लाई और घटनास्थल से ड्राइवर भागने में सफल रहा । बताया जाता है कि फतेहपुर चौक पर एक बिना नंबर के टेंपो पर बेतिया जाने के लिए नंनकार गांव निवासी तूफानी कुमार उम्र 30 वर्ष, नौगांवा गांव निवासी अरविंद कुमार उम्र 28 वर्ष, अमैठिया गांव निवासी हसमुद्दीन अंसारी 20 वर्ष एवं टकटकवा गांव निवासी सलीम मियां और उनकी पत्नी अपने चार माह के पुत्री को लेकर के बेतिया डॉक्टर से इलाज कराने के लिए उसी टेंपो पर बैठकर बेतिया जा रहे थे की अज्ञात टेंपो ड्राइवर ने काफी रफ्तार में टेंपो चला रहा था । लाख मना करने के बावजूद भी रफ्तार को काम नहीं कर रहा था । उसी दौरान फतेहपुर शनिचरी सड़क में कुंआरापट्टी गांव के पास तीखे मोड पर टेंपू पलट गया जिसे वहां मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को टेंपू से बाहर निकाला गया उसी रास्ते गुजर रहे स्थानीय सीओ ने घायलों को देख अपनी गाड़ी रोके और सभी घायलों को योगापट्टी पीएचसी पहुंचाया जिसमें तीन घायलों का स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेतिया हॉस्पिटल रेफर कर दिया । इधर थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टैंपू को जप्त कर थाने लाया गया है । आगे उन्होंने बताया की थाना क्षेत्र में जितने भी बिना नंबर के टेंपू है उन सब की कागजातों की जांच की जाएगी और जिनका कागजात और लाइसेंस ठीक नहीं होगा उन सबों पर कार्रवाई की जाएगी ।




Recent Comments