राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया बीती रात्रि भानाचक वार्ड 15 के महादलित बस्ती मैं आई बरात मे द्वार पूजा के दौरान फोटो खींचने के विवाद पर मदन माझी ने 30 वर्षीय संतोष मांझी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसका इलाज एमजेके कॉलेज बेतिया में चल रहा है घटना के संबंध में बताया जाता है कि लौरिया थाना क्षेत्र के बीजू बनिया गांव से प्रभु माझी के लड़की का बरात आया था सभी लोग बरात के स्वागत में थे तब तक वार्ड 15 के वार्ड सदस्य पति चंदन कुमार जी का भाई मदन माझी ने मुंह के पास गाल गर्दन पर चाकू से प्रहार कर दिया अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया बताया जाता है कि जख्मी संतोष मांझी का शादी 6 वर्ष पूर्व जिसे दो लड़का था जिसके घर बारात आई थी प्रभु माझी ने बताया कि बरात के खाना के लिए मछली चावल पूरा नुकसान हो गया अधिकतर बराती भाग गए मेरे लड़की के शादी में काफी बाधा उत्पन्न हो गई गांव में मातम छाया हुआ है वहीं शुक्रवार को सुबह में थाना पहुंचे महिला पुरुषों ने आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग प्राथमिकी दर्ज करते हुए की थाना अध्यक्ष किस मुरारी गुप्ता ने पहुंचे महादलित बस्ती के दर्जनों महिला पुरुषों को प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन पर घर लौटा दिए थाना अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि प्रभु माझी के आवेदन पर चंदन माझी मदन माझी जितेंद्र माझी प्रभावती देवी विजय मांझी समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है सभी आरोपी के घर छोड़कर फरार हैं