दो दिनों में दो बड़ी घटना को अंजाम दे अपराधी पुलिस को दे डाली चुनौती
सिमरी बख्तियारपूर (सहरसा) Brajesh Bharti .
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी क्षेत्र में अपराधी बेलगाम हो गया है। दो दिनो के अंदर दो बड़ी अपराधी बारदातों को तबातोड़ अंजाम दे पुलिस के समक्ष चुनौती पेश कर दिया है।
ताजा मामला ओपी क्षेत्र के ऐनी गांव निवासी बैंक सीएसपी केन्द्र के संचालक से तीन हथियार बंद बदमाशों ने दो लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम दे दिया है।
पीड़ीत संचालक ने बलवाहाट ओपी में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिये गये आवेदन में कहा है को वह शुक्रवार को तीन बजे शंकरपुर मेन ब्रांच से 2 लाख की निकासी करके जा रहा था। रामदेव राय के घर के नजदीक मोहमदपुर पंचयात के बेलटोल निवासी सदानंद यादव एवं दो अज्ञात उसके गाड़ी के निकट आया एवं मुझे गली-गलौज कर मारपीट करने लगा एवं मुझे गली-गलौज करते हुए उसके बाईक का डिक्की तोड़कर 2 लाख रुपये निकाल कर हथियार लहराते हुए निकल गया।
यहां बताते चले कि दो दिन पूर्व पुल निर्माण कार्य मे लगे मुंशी से 50 हजार रूपये लूट की घटना को अंजाम दे ढ़ेड लाख रूपये की रंगदारी की मांग की गई हैं।
शुक्रवार की घटना के संबंध में ओपीध्यक्ष पंचलाल यादव ने बताया को सीएसपी संचालक द्वारा लूट की जानकारी दिया गया। हम फिलहाल सहरसा न्यायालय कार्य से बाहर हूं। ओपी पहुंच जांच पड़ताल किया जाएगा।




Recent Comments