राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया। प्रखंड उप प्रमुख नंदकिशोर यादव ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह के विरुद्ध जनता के साथ दुर्व्यवहार नशे की हालत में रहने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से जांच करने के लिए पत्र प्रेषित किया है ।उन्होंने बताया है कि प्रखंड क्षेत्र की जनता उन्हें मौखिक एवं लिखित रूप से शिकायत किया है कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी मध्य निषेध की अवहेलना कर मद्यपान कर अपने कार्यालय में नित्य दिन बैठते हैं।वही जनता के साथ दूर व्यवहार करते हैं ।साथ ही प्रखंड कृषि विभाग से संबंधित एवं किसानों से संबंधित प्रखंड स्तरीय किसी भी बैठक में उन्हें निमंत्रित नहीं करते हैं जो उनके विधि विरुद्ध आचरण को दर्शाता है ।उन्होंने एक सप्ताह के अंदर शिकायत की जांच कर उनके विरुद्ध वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का अपील किया है। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि उप प्रमुख द्वारा शिकायत पत्र उन्हें मिला है इसकी जांच कर दोषी पाए जाने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी। इस संदर्भ में प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।




Recent Comments