समस्तीपुर: बूढ़ी गंडक नदी मे स्नान दौरान डूबी किशोरियों का शव बरामद
#शव को खोजने मे एनडीआरएफ की टीम को करनी परी मशक्कत , कड़ी मेहनत के बाद शव को किया बरामद

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
समस्तीपुर
समस्तीपुर कल सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास शहर के बूढ़ी गंडक नदी के दायी तटबंध पर काली मंदिर घाट के पास स्नान करने के दौरान दो बच्ची पानी में डूब गयी थी, जिसके शव को आज एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। घाट किनारे शव आते ही परिजनों के चित्कार से चारों ओर महौल गमगीन हो गया। आपको बता दें कि शहर के वार्ड संख्या 22 स्थित अंबेदकर नगर के स्व. विजय राम की दस वर्षीय पुत्री नंदनी एवं चकमेहसी थाना क्षेत्र के तमोली राम की 15 वर्षीय पुत्री क्रांति कुमारी सोमवार को स्नान करने बूढ़ी गंडक नदी गयी थी। स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गयी, जिससे वे डूब गईं।वहीं पर स्नान कर रही अन्य महिलाओं द्वारा शोर करने पर जुटे स्थानीय लोग लापता बच्ची को खोजने के प्रयास में जुटे लेकिन उन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया था। आज सुबह फिर से एनडीआरएफ की टीम द्वारा शव को बाहर निकाला गया। नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।




Recent Comments