राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया।परिवार नियोजन जागरूकता अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में आशा कार्यकताओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।केयर इंडिया के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में परिवार नियोजन की से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।इस दौरान केयर इंडिया की प्रखंड प्रबंधक नीतू कुमारी ने आशा कार्यकर्ताओं को बताया कि वे अपने पोषक क्षेत्र के वैसे लाभार्थियों की सूची तैयार करे जो शादी शुदा हो और गाँव से बाहर रोजी रोजगार की तलाश में रहते है फिर उनके यहाँ गृहभ्रमन कर उनकी पत्नियों को परिवार नियोजन के बारे में बिस्तृत जानकारी देना है जैसे पहला गर्भधारण 20 बर्ष की उम्र के बाद हो और दो बच्चों में तीन साल का अंतर हो,महिला को गर्भवती होने से पहले खून में उसकी हेमोग्लोबिन की मात्रा कम से कम 12 हो,अगर कम हो तो उसके लिए गाँव की आंगनबाड़ी से आयरन की गोली ले।फिर परिवार नियोजन की अस्थायी विधि जैसे गर्भ निरोधक गोली के साथ परिवार नियोजन की अस्थायी विधि गर्भनिरोधक सुई,कंडोम तथा स्थायी विधि जैसे बंध्याकरण,पुरुष नसबंदी के बारे में जानकारी दे।जो वही केयर इंडिया के डीटीएल संदीप ताह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज मे स्वस्थ जीवन के लिए पति पत्नी के बीच परिवार नियोजन संबंधित बातचीत के माध्यम से निर्णय लेने के बारे में जागरूक करना,गांव स्तर तक आशा द्वारा प्रवासी पुरुष के परिवार से मिलकर उन्हें स्वस्थ जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी देना और इच्छुक लाभार्थी को परिवार नियोजन संबंधी सेवाओं से जोड़ना है।साथ ही आनेवाले पुरुष बंध्याकरण पखवारा में इच्छुक लाभार्थी को परिवार नियोजन संबंधी सेवा से जोड़ना है।मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ए सलाम,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार विशाल,लेखापाल सतीश कुमार,केयर इंडिया के आदित्य स्वरूप,आशा फैसिलिटेटर चंदा कुमारी,नजमा खातून सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ता उपस्तिथ थी।