राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया ।स्थानीय पांडे कंपलेक्स में ब्राह्मण संस्कार मंच का दूसरा स्थापना दिवस मंगलवार के दिन धूमधाम से मनाया गया । इस स्थापना दिवस की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित पांडे ने की जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष अतुल आजाद ने की ।इस बैठक में सदर विधायक मदन मोहन तिवारी ने ब्राह्मण समुदाय के लोगों से कहा कि वे शिक्षित हो, संस्कारी हो एवं अपने समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलें तभी समाज का उत्थान होगा। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण संस्कार एक अपने आप में बहुमूल्य चीज है जिससे ब्राह्मण समुदाय खोते जा रहे है।उन्होंने संस्कृत विषय को पढ़ने को लेकर जोर दिया एवं किसी भी क्षेत्र में कार्य कर आर्थिक स्थिति से मजबूत करने पर बल दिया। इस बैठक में मार्गदर्शक बबुआ जी दुबे ,अमित चौबे ,विवेक चौबे,पंडित विपिन तिवारी, नीरज तिवारी ,राहुल राज, राजू शुक्ल, शुभम चौबे, प्रखंड अध्यक्ष संदीप तिवारी मृदुल सुमित तिवारी निरमेश पांडे निरमेश पांडे भिखारी पांडे रोशन पांडे अनमोल तिवारी मोहित पाठक गोविंद पांडे दीपू पांडे ,सहित सैकड़ो ब्राह्मण इस संस्कार मंच की स्थापना दिवस के मौके पर उपस्थित हुये।कार्यक्रम की शुरुआत परशुराम के चित्र पर माला अर्पित कर वैदिक मंत्रोचार के बीच आरंभ की गई ।इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोई भी ब्राह्मण किसी भी पार्टी में हो उसे कोई मतलब नहीं है अपने समाज को लेकर चलना है अपने समाज का उत्थान कैसे हो इस पर विचार करने की जरूरत है।