*जामो चौक पर पेशाब घर नहीं रहने से हॉस्पिटल के सामने करते है लोग खुले में पेशाब 

गोरियाकोठी (सीवान )
प्रखंड के जामो बाजार के हॉस्पिटल चौक के आस-पास पेशाब घर नहीं रहने से राहगीर व् ब्यवसाई वर्ग हॉस्पिटल के सामने ही खुले में पेशाब करते है।और हॉस्पिटल के पास हमेशा गंदगी का अम्बार लगा रहता है। तथा हमेशा बदबू आने से लोगो को काफी परेसानी होती है। बाजार और चौक पर शौचालय और पेशाब घर नहीं रहने से सबसे ज्यादा खरीदारी करने आने वाली महिलाओ को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। शौचालय और पेशाब घर नहीं रहने पर महिलाये खुले में शौच करने करने पर मजबूर हो जाती है।बताते चले की प्रति दिन इस बाजार पर हज़ारो लोग खरीदारी करने आसपास के ग्रामीण आते है और पेशाबघर नहीं रहने पर लोग सड़क के किनारे पेशाब् कर देते है। यहाँ के स्थानीय ब्यवसाई वर्ग मनेजर कु भोला कु अरुण कुशवाह मंजूर आलम मुकेश कु कुंदन चौरसिया दीपक कुमार कृष्णा शर्मा इत्यादि ने स्थानीय जनपत्नीधि से शौचालय और पेशाब घर बनवाने की मांग किये है।
जामो से मैनेजर कुमार गुप्ता का रिपोर्ट