राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया : थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें आए फरियादियों ने अपनी फरियाद बताएं। आयोजित जनता दरबार में कुल 5 आवेदन पड़े जिसमें 3 को निष्पादन दोनों पक्षों के सहमति से निष्पादन किया गया। शेष दो आवेदन को अगली कार्रवाई हेतु तिथि निर्धारित की गई। उक्त शिविर की अध्यक्षता करते हुए अंचलाधिकारी जौवाद आलम ने बताया कि भूमि विवादों से संबंधित मामलों में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वर्षों की लड़ाई से निजात दिलाने का सिलसिला जारी है। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार दरोगा हीरालाल प्रसाद पंकज सिंह सहीद अंचल कर्मी उपस्थित रहे ।