पानापुर (सारण )थाना क्षेत्र के टोटहां जगतपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामदगी मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताया जा रहा है कि पिछले दिनों टोटहां जगतपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भाड़ी मात्रा में शराब बरामद किया था।इस मामले को लेकर उक्त गांव के रहने वाले उमेश राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।बुधवार की रात पुलिस सूचना मिली की वह घर पर आया हुआ है इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।