
छपरा : कला संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार के तत्वाधान में नवादा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्कूली बालिका हैंडबॉल के तीनों आयु वर्ग में पदक प्राप्त कर सारण ओवर ऑल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। बालिका अंडर 19 के फाइनल में कड़े मुकाबले में नवादा से 17 – 15 के मामूली अंतर से पराजित हो उपविजेता ट्रॉफी के साथ रजत पदक प्राप्त किया। जबकि बालिका अंडर 19 में भी सारण उपविजेता ट्रॉफी के साथ रजत पदक प्राप्त किया। बालिका अंडर 17 में एकलव्य एवं बक्सर को पराजित कर कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान की ट्रॉफी प्राप्त की । सारण से राज्य प्रतियोगिता में शामिल तीनो आयु वर्ग की बालिका टीम के खेल कौशल की जमकर तारीफ करते हुए नवादा जिला पदाधिकारी कौशल कुमार एवं एसपी नवादा ने ट्रॉफी प्रदान की । मौके पर सारण हैंडबॉल के मुख्य प्रशिक्षक सह सारण जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह , प्रशिक्षक सह राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह , टीम मैनेजर राजेन्द्र कुमार , शिवानी सिंह, सुहानी ओझा को भी पदाधिकारियो ने धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता में सारण हैंडबॉल के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर जिला संघ के मुख्य संरक्षक ई सच्चिदानन्द राय , बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार, अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , चेयरमैन डॉ हरेन्द्र सिंह, अरुण कुमार बरनवाल , विनीत कुमार , मुखिया अजीत सिंह , संगम बाबा , राष्ट्रीय खिलाड़ी रीतेश कुमार सिंह, रितांजली कुमारी , सतीश चंद्र सहित जिला के दर्जनों खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है ।




Recent Comments