पश्चिम चंपारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-

देशी कट्टा-1, जिन्दा कास्तुस-3, बड़ा चाकू-1, अपाची बाइक व मोबाइल समेत 5 गिरफ्तार
बेतिया पुलिस की कार्रवाई, आपराधिक घटना को अंजाम देने से पूर्व पुलिस ने दबोचा
बेतिया।अवधेश कुमार शर्मा। जिला मुख्यालय बेतिया स्थित मुफ्फसिल थाना की पुलिस को गुप्ता सूचना मिली कि कतिपय तत्वों द्वारा आपराधिक घटना को अंजाम दिया जाना है, तो एसपी बेतिया उपेन्द्रनाथ वर्मा ने निदेश दिया जिसके अलोक में जिला तकनिकी शाखा प्रभारी एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। एसपी बेतिया की गठित टीम ने 10 अक्टूबर 20 को उग्रनाथ झा पुनि सह थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना बेतिया एवं तकनिकी शाखा प्रभारी पुअनि राजरूप राय, पुअनि उदय कुमार मझौलिया थाना, सिपाही निर्भय कुमार तकनिकी शाखा, सिपाही आन्नद कुमार अंगरक्षक पुनि सह थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा, सअनि रंजन ठाकुर मुफस्सिल थाना एवं सशस्त्र बल के साथ छापामारी कर अवैध अग्नेयास्त्र एवं गोली के साथ उकैती/लूट की योजना बना रहे युवको को महना मिर्जापुर बेसिक स्कुल से गिरफ्तार किया गया। इस सर्दभ में बेतिया मुफस्सिल थाना काण्ड सं0-057/20 दिनांक 10 अक्टूबर 2020 धारा 300/402 भादवि एवं 25 (1 बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है। बेतिया पुलिस की उपर्युक्त कार्रवाई में आयूष कुमार पाठक उम्र 18 वर्ष पिता दीप पाठक ग्राम पडूकिया थाना चनपटिया, 2 अजय शुक्ला उग्र 24 वर्ष पिता वीरेन्द्र शुक्ला ग्राम चूहडी जिअच्छा टोला लाखौरा थाना कुमारचाग ओ.पी., 03 इम्तेयाज़ आलम उम्र 18 वर्ष पिता मोहमदीन मियों ग्राम दुबौलिया थाना कुमारबाग ओपी, 4 राजाबाबू कुमार उम्र 19 वर्ष पिता दिनेश साह ग्राम चूहडी थाना चनपटिया, 5 हिमाशु कुमार उर्फ संदीप कुमार उम्र 18 वर्ष पिता रामाकान्त दूबे ग्राम दुबौलिया टोला लखौरा, बजरंगी राम ग्राम मनुआपुल के विरुद्ध बेतिया पुलिस कार्रवाई कर रही है। बेतिया पुलिस ने विगत रात्री कर्ववाई कर बजरंगी राम को छोड़कर शेष पाँच को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक देशी कट्टा, तीन जिन्दा कास्तुस, एक डायगर (बड़ा चाकू), एक अपाची बाइक, उनके पास का मोबाईल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवको का आपराधिक इतिहास रहा है जिनमे आयूष कुमार चनपटिया थाना काण्ड सं0-298 / 20 , दिनांक -22 : 06.20 , धारा -341 / 323 / 307 / 315 1387 / भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट में फरार रहा। बजरंगी राम भी कई काण्डों में फरार चल रहा है। अन्य अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास बेतिया पुलिस खंगालने में लगी है। बेतिया पुलिस टीम में शामिल सदस्ययों में पुनि सह थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा, अनि राजरूप राय, तकनिकी शाखा पुनि उदय कुमार, गझौलिया थाना सअनि रंजन कुमार ठाकुर मुफस्सिल थाना, सिपाही निर्भय कुमार तकनिकी शाखा, सिपाही आनन्द कुमार शामिल हुए। उपर्युक्त जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक बेतिया उपेन्द्र कुमार वर्मा ने देते हुए, पूरी टीम की प्रशंसा किया है।

गिरफ्तार अपराधी.