सांकेतिक तस्वीर

मढ़ौरा (सारण)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ आम नागरिकों के लिए बिजली बिल से राहत पाने का एक बेहतर जरिया बताई जा रही है. इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जाती है.हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ आगामी वर्ष मार्च 2027 तक ही सीमित है. मढ़ौरा बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने इस संबंध में सूचना साझा करते हुए उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं.उन्होंने कहा कि सोलर रूफटॉप लगवाने से न केवल मासिक बिजली बिल में भारी बचत होती है, बल्कि यह स्वच्छ और हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा देता है।

विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर जैसे आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है.सोलर सिस्टम की क्षमता के आधार पर 1 किलोवाट से 2 किलोवाट तक सरकारी सब्सिडी उपलब्ध है, जबकि 3 किलोवाट या उससे अधिक के सिस्टम पर अधिकतम निर्धारित सब्सिडी का लाभ दिया जाता है. इच्छुक उपभोक्ता आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं.