मढ़ौरा(सारण)प्रखंड के भावलपुर से अगले कार्यक्रम के लिए खौरा के डुमरी जाने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मढ़ौरा स्थित अंबेडकर पार्क थोड़े देर के लिए रुके। यहां पूर्व मुख्यमंत्री ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की स्मारक पर माल्यार्पण किया । अम्बेदकर विचार मंच के सदस्यो ने पूर्व मुख्यमंत्री को संविधान देकर सम्मानित किया।साथ ही साथ पार्क के सौंदर्यीकरण व विकास की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।सम्मानित करने वालों में अमित मेहरा, अभिमन्यु कुमार, सुबोध निराला, अनिल प्रताप इंजीनियर पिंटू, अर्जुन राम सहित अन्य शामिल थे ।