दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के निवर्तमान सांसद सतीश चन्द्र दुबे ने पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज स्थित एक होटल के सभागार में अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए, 22 अप्रैल 19 को निर्दलीय नामांकन करने का ऐलान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए के नेताओँ ने उन्हें धोखा दिया है। बकौल श्री दुबे उनसे नेताओं ने कहा कि सीट जदयू को जाएगा, लेकिन प्रत्याशी सतीश ही रहेंगे। लेकिन साज़िश के तहत उनका टिकट काटकर 2014 के चुनाव में तीसरे स्थान पर रहने वालों को दिया गया, जिससे वे छला हुआ महसूस कर रहे हैं। इतना ही नही उनके साथ सभी कार्यकर्ता भी स्वयम को छला हुआ मह्सूस कर रहे हैं। कार्यकर्ताओ से खचाखच भरे होटल के सभागार मे उन्होने इतना कहा कि अब जनता सब कुछ समझ रही है और युवा चौकीदार को चुनकर संसद मे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को हमे भेजने का कार्य करेगी।




Recent Comments