विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

बगहा/धनहा:- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बगहा पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता के आदेशानुसार धनहा पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वही एक दिन के अंतराल पर धनहा पुलिस द्वारा दूसरी सफलता हासिल की है। एक दिन पहले ही धनहा पुलिस द्वारा 794 पीस 8:00 पीएम का 180एमएल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया था। वही धनहा थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया की बुधवार की रात्रि 8:00 बजे गौतम बुध सेतु पर सघन वाहन जांच चला जा रहा था उसी क्रम में यूपी की सीमा की तरफ से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 एजी 3089 है आता हुआ दिखाई दिया उसे रोककर जांच करने पर पाया गया कि गुटखा के पेपर में 4 कार्टून यानी कि 192 पीस 8:00 पीएम का 180एमएल अंग्रेजी शराब रखा हुआ है तथा उनके पास से ₹22000 और दो मोबाइल भी पाया गया। जिसे जप्त कर दोनों शराब कारोबारी अनिल साह पिता मकसूदन साह एवं कन्हैया ठाकुर पिता वशिष्ठ ठाकुर दोनों ग्राम मझौवा थाना चौतरवा के रहने वाले हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि दोनों कारोबारियों को उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही हेतु गुरुवार को बेतिया जेल भेज दिया गया।