सीढ़ी घाट निर्माण कार्य में धांधली बरते जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रखंड के मनोपुर झखडी पंचायत अन्तर्गत झखडा शिव मंदिर पोखरा पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत निर्माण हो रहे सीढ़ी घाट में संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने कार्य रोक जमकर विरोध प्रदर्शन किया. रविवार को निर्माण कार्य रोक विरोध प्रदर्शन कर रहे नीरज सिंह, हरेन्द्र सिंह, छठु सिंह, चन्दन सिंह, धीरज सिंह रामा शंकर सिंह, गोलू सिंह, पंकज सिंह सोनु कुमार आदि दर्जनों लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीढ़ी घाट के निर्माण कार्य प्राकलन का बीना बोर्ड लगाये किया जा रहा है. उसमें भी घटिया सिमेंट, घटिया बालू, एवं अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि इस तीन महीने पहले ही स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा के द्वारा उद्धाटन का बोर्ड लगाया जा चुका है. और काम अब हो रहा है वह भी जैसे तैसे. जो किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा. लोगों ने कहा कि संवेदक घटिया काम कर चले जायेंगे मगर इसका भुक्तभोगी हम सब स्थानीय लोग होगें. स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व आलाधिकारियों से इसकी जांच कर अच्छे व मानक के अनुसार नहीं करते तबतक निर्माण कार्य नहीं करने दिया जाएगा. मालूम हो कि उक्त निर्माण कार्य मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत लगभग सात लाख रुपये की लागत से हो रही है. इधर विधायक चोकर बाबा ने कहा कि मेरे कार्यकाल में जितने भी सीढ़ी घाट का निर्माण हो रहा है. सभी उन्नत क्वालिटी व मानक के अनुसार हो रहे हैं. इस तरह के आरोप गलत व बेबुनियाद है. इस तरह की शिकायत मिलती है तो इसकी जांच की जायेगी. सरकारी कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं किया जायगा.