8 मार्च को होगा छपरा में “सारण की बेटी” सम्मान समारोह का आयोजन
छपरा : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन छपरा में दी- एक्सपर्ट जोन के तरफ से ही दी-फेमिनिटी अवार्ड “सारण की बेटी” का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बॉलीवुड फेम गैंग्स ऑफ वासेपूर के एक्टर सत्य काम आनंद होंगे। सारण की वो बेटियां जो अपने पढ़ाई के साथ साथ समाजिक कार्यों में रूचि लेते रहीं हैं उनको भी सम्मानित किया जाना है। शहर हो या फिर गांव हर जगह से बेटियों का चयन हो चुका है। दी-एक्सपर्ट जोन के फाउंडर ने बताया कि इस सम्मान से उनका और दूसरों का भी मनोबल बढ़ेगा और बेटियों में समाजिकता के प्रति अपनी जिम्मेदारियां बढ़ेगीं।