बेतिया – बगहा:– शराब एवं हथियार के साथ 536 लोग गिरफ्तार

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
बगहा, 30 जून। प. चंपारण रेंज में पुलिस ने एक महीने में 536 गिरफ्तारियां की है। उक्त आशय की जानकारी बेतिया चंपारण रेंज के डीआईजी ललन मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि चम्पारण रेंज में पड़ने वाले क्षेत्र मोतिहारी, बेतिया तथा बगहा से कुल 536 गिरफ्तारियां की गई हैं । गिरफ्तार किए गये लोगों में से 449 लोगों को जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी के साथ दो देशी कट्टा ,दो पिस्टल, 11 गोली, 108.5 लीटर देशी शराब, 1521 दशमलव 46 लीटर विदेशी शराब, 1575 लीटर स्प्रिंट, 249 लीटर नेपाली शराब, 1670000 ₹80 नकद, एक बोलेरो,10 मोटरसाइकिल ,7 साईकिल,24 मोबाइल, एक अपहर्ता तथा 8 मवेशी बरामद किया गया ।




Recent Comments