बेतिया – बगहा:– जिला निर्माण मंच केद्वारा मेधावी छात्रों को किया गया समानित

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
बगहा नगर स्थित सरस्वती इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को बगहा जिला निर्माण मंच के तत्वधान में बगहा अनुमंडलाधिन तमाम विद्यालयों के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के सयोंजक मिथलेश उपाध्याय के किया।वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह रहे।आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ धीरेंद्र प्रताप सिंह,बगहा एक प्रखण्ड की उप प्रमुख सुशीला देवी , प्रोफेसर अरविंद नाथ तिवारी,आईटी सेल के जिला संयोजक सोमेश पांडेय ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया।आयोजित कार्यक्रम में बगहा अनुमंडलीय क्षेत्र के तमाम विद्यालयों से इस वर्ष बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया।पुरस्कृत छात्रों में सद्दाम हुसैन,नम्रता कुमारी,सोनू कुमार,अनिल कुमार,लक्की कुमार,नितेश कुमार,मनीष श्रीवास्तव,अभिमन्यु यादव,आदित्य कुमार आदि शामिल है।कार्यक्रम के अंत मे मंच के संयोजक मिथलेश उपाध्याय ने पुरस्कृत छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।मौके पर अर्जुन गुप्ता,मनीष श्रीवास्तव,मिथलेश तिवारी,संदीप चित्रांस,सचिन दुबे,विकास सिंह,शिवम गुप्ता, नवीन तिवारी, जवाहर बैठा सहित सैकड़ो की संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे।