अमनौर भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

अमनौर/सारण: स्थानीय प्रखंड के रसूलपुर बाजार राम जानकी मंदिर के प्रांगण में भाजपा पार्टी के अमनौर दक्षिणी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल महामंत्री बच्चा ठाकुर की गई. गुरुवार को आयोजित इस बैठक में पार्टी के मजबूती व पार्टी संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा की गई. जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ लेवल पर कार्यकर्ता नियुक्त करने की बात कही गई.वही अमनौर विधानसभा के सभी बूथ पर एक भी किसी ब्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट से छूटे नही इसके लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मौजूद विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा कि हमलोगो की सरकार कार्यकर्ताओ की बदौलत बनती है. इसलिये हमलोगों को ईमानदारी पूर्वक कर्तब्य को भाजपा पार्टी के लिये समर्पित रहना चाहिए.उक्त अवसर पर भाजपा अमनौर दक्षणी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साह ,सतीश कुमार चौबे,पठान ओझा, जूना लाल यादव, पंकज सिंह, मोहम्मद अयूब, नवल किशोर सिंह, शैलेंद्र ठाकुर,संजय कुमार शर्मा ,दिलीप कुमार, नीरज कुमार सिंह, मोहन ठाकुर उर्फ मोहन पांडे, बबलू कुमार,मिथिलेश कुमार समेत आदि मौजूद थे.




Recent Comments